Headlines

मंदिर के लिए दान जमीन की निजी नाम पर रजिस्ट्री:सोनभद्र में ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, जांच टीम गठित कर करवाई का आश्वासन




सोनभद्र मे बभनी ब्लॉक के बैना गांव में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए दान की गई करीब सवा बीघा जमीन को लेकर विवाद सामने आया है।ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर और सार्वजनिक उपयोग के लिए दी गई जमीन की कथित तौर पर निजी व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा दी गई।मामले को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित करने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार,करीब पांच-छह वर्ष पहले गांव में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण समिति गठित की गई थी।गांव के रामवृक्ष पनिका ने मंदिर निर्माण और सार्वजनिक उपयोग के लिए करीब सवा बीघा जमीन दान की थी। इसके बाद ग्रामीणों और अन्य लोगों के सहयोग से जमीन की बाउंड्री कराई गई और मंदिर निर्माण शुरू कराया गया।ग्रामीणों का कहना है कि यहां धार्मिक आयोजनों के साथ मंदिर निर्माण का कार्य भी चल रहा था। आरोप है कि बाद में इसी जमीन की रजिस्ट्री एक व्यक्ति के नाम करा दी गई। इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों का दावा है कि जमीन के मूल मालिक रामवृक्ष पनिका अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं।आरोप लगाया कि उनकी स्थिति का फायदा उठाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।हालांकि,इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष के भतीजे रूप शाह का आरोप है कि ग्राम समिति और राधा-कृष्ण मंदिर के लिए दी गई जमीन को बाद में विभा उपाध्याय के नाम रजिस्ट्री करा दिया गया।ग्रामीणों ने कहा कि यदि जमीन मंदिर निर्माण और सार्वजनिक उपयोग के लिए दान की गई थी तो उसका इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जमीन के दस्तावेजों की जांच कराने, अनियमितता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और जमीन को मंदिर समिति के उपयोग में वापस दिलाने की मांग की। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वही इस पुरे मामले मे एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले मे ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *