![]()
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में एक बंगाली साधु भेषधारी पर रेप का आरोप लगा है। साधु पर आरोप है कि उसके घर में किराए पर रहने वाले एक दंपत्ति की नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को इसकी भनक लगी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोवर्धन क्षेत्र का मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र की एक कॉलोनी में पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला निवासी 50 वर्षीय हरिदास नाम का एक साधु रहता है। इसने यहां 2 वर्ष पहले एक मकान बनाया। इसी मकान में एक परिवार एक वर्ष पहले किराए पर रहने आया। इस परिवार में पति पत्नी और उनकी दस वर्षीय बेटी है। पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पिता सुबह मजदूरी पर निकल जाता है और देर शाम घर आता था। पीड़िता का कर रहा था शोषण 10 वर्षीय पीड़िता की मां का आरोप है कि बाबा उसकी बेटी को कभी बाजार,कभी मंदिर ले जाता था,लेकिन इस पर कोई शक नहीं हुआ। एक दिन पीड़िता की मां ने बाबा का मोबाइल देखा जिसमें वीडियो देख उसके होश उड़ गए। बाबा उसकी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। इसे देख पीड़िता की मां सदमे में आ गई। उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। जिसके बाद पड़ोसी एकत्रित हुए और बाबा को पकड़ा। पुलिस को सौंपा बाबा बुधवार की शाम को एकत्रित हुए पड़ोसियों ने बाबा को पकड़ कर पहले उसकी मज़ामत की और फिर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि पहले भी एक बार किसी ने इस तरह की बात कही तो विश्वास नहीं हुआ,सभी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन एक बार फिर जब लड़की की मां ने बताया और मोबाइल पर दिखाया तो पड़ोसी सन्न रह गए। इसके बाद पड़ोसियों ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में जुटी पुलिस मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को बाबा के खिलाफ पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी हुई,पता चला है बाबा काफी समय से बाबा बालिका का यौन शोषण कर रहा था,इसके कुछ सांख्य मिले हैं पुलिस को। इसके आधार पर तत्काल दुष्कर्म और पोक्सो की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है। इसमें और भी सांख्य एकत्रित किए जा रहे हैं,जो भी तथ्य पाए जाएंगे उसके आधार मथुरा पुलिस द्वारा बहुत ही कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Source link
मथुरा में साधुवेशधारी पर लगा रेप का आरोप:नाबालिग के साथ कर रहा था यौन शोषण,पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर शुरू की जांच
