Headlines

मधेपुरा में युवक को घेरकर मारी गोली, 2 अरेस्ट:बाइक से घर लौटते समय हमला, मास्केट- कट्टा और 4 गोली मिली




मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात अपराधियों ने बाइक से घर लौट रहे एक युवक को घेरकर गोली मार दी। गोली परमानंदपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी सिकंदर कुमार साह के बाएं हाथ में लगी। घटना के बाद युवक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मीपुर भगवती के वार्ड-13 निवासी पंचानंद उर्फ पांचो दास और उसका साथी अमित कुमार शामिल है। पुलिस ने पंचानंद के पास से 1 मास्केट, 1 कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद श्रीनगर, कुमारखंड और भतनी थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घात लगाए 4 अपराधियों ने किया हमला जानकारी के अनुसार सिकंदर कुमार साह रविवार रात करीब 10.30 बजे बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित अपने ननिहाल से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जेबीसी नहर के तिनकोनमा फाटक के पास पहले से घात लगाए 4 अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। सिकंदर ने बाइक से वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ की बांह में लगी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गोली लगने के बाद सिकंदर ने शोर मचाया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घायल युवक ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पूर्णिया रेफर कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने पंचानंद उर्फ पांचों दास को उसके बड़े भाई के घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर उसके साथी अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *