Headlines

महिलाओं संग जमकर थिरके विधायक सुशांत शुक्ला,VIDEO:बिलासपुर में तीजा तिहार का आयोजन; सीएम साय ने की बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख की घोषणा




बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में सोमवार को बेलतरा विधानसभा की महिलाओं के लिए तीजा तिहार का आयोजन किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में कमल सखी परिवार और भाजपा विधानसभा बेलतरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला भी महिलाओं के साथ जमकर थिरके। कार्यक्रम में लोकगायिका गरिमा-सवर्णा दिवाकर की प्रस्तुति ने माहौल में उत्साह भर दिया। उन्होंने जैसे ही ‘बेलतरा विधायक दिलदार होगे, हमर बहिनी मन संग ओला प्यार होगे’ गीत गाया, महिलाएं झूमने लगीं। गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला भी महिलाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ डांस किया। तीजा हमारी संस्कृति और आस्था का पर्व- सीएम साय वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा महापर्व है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। लतरा को दो बड़ी सौगात, महोत्सव के लिए 30 लाख मुख्यमंत्री साय ने चोरहादेवरी गांव का नाम बदलकर ‘रामदेवरी’ करने की घोषणा की। साथ ही माघी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख रुपए देने का ऐलान किया। घोषणाओं का समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया। झूले, मेहंदी और भोजन बने आकर्षण समारोह में महिलाओं के लिए झूले, मेहंदी, भोजन और उपहार की व्यवस्था की गई थी। बच्चों के लिए भी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं से पूरा स्टेडियम छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *