Headlines

महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा मलिक ने दिया इस्तीफा:सोनीपत हलका- पूर्व जिला प्रधान अल्का लांबा पर बरसी; राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर दीपिका छोड़ चुकी पद




दिल्ली के इंदिरा भवन में 15 अगस्त को हुई महिला कांग्रेस की काइट प्रतियोगिता का विवाद थम नहीं रहा है। हरियाणा की बेटियों के अपमान के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोनीपत की पूर्व जिला प्रधान राजेश चौधरी और सोनीपत हलका प्रधान कृष्णा प्रजापत ने भी अल्का मलिक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉडिनेटर दीपिका राव ने अपने पद से इस्तीफा देकर इसकी शुरूआत की थी। जो अब रेवाड़ी से सोनीपत तक पहुंच गई है। राहुल की अगुवाई- गांधी परिवार की मेहमान रेखा मलिक का गांधी परिवार से सीधा जुड़ाव है। उन्होंने मदीना में हुए शादी समारोह में आए राहुल गांधी का स्वागत किया था। रेखा मलिक राहुल गांधी के निमंत्रण पर सोनिया के घर लंच करने गए प्रतिनिधि मंडल की भी सदस्य रही। इस दौरान उनकी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हुई थी। जिससे रेखा मलिक प्रदेश कांग्रेस में चर्चा का विषय रही हैं। जानिए वीडियो जारी कर किसने क्या कहा खास बात यह है, कि 15 अगस्त के मां तुझे स्लाम कार्यक्रम को लेकर अल्का लांबा पर निशाना साधने और पद छोड़ने वाली सभी महिलाओं ने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था जताई है। उन्होंने हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहने का दम भी भरा। जानिए किसने क्या बोला:- अपने काम से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनीं रेखा मलिक:- पहले मैं ब्लाक अध्यक्ष बनी। काम के आधार पर प्रदेश महासचिव बनाया, अब मुख्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 15 अगस्त को लड़कियों के साथ जो कुछ हुआ बहुत गलत हुआ, निंदनीय था और अपमान हुआ। एक लाख, 50 हजार और 25 हजार की इनाम राशि रखी तो मना कर दिया। 10-10 हजार इनाम देने का निर्णय लिया। हरियाणा का नाम आने पर 10-10 हजार देने की बात आई तो सोमवार का समय दिया। कहा प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी देगी। अल्का लांबा ने खुद फोन नंबर दिया। अल्का मुंबई जाकर बैठ गई, पर्ल चौधरी विदेश चली गई। हरियाणा देख रही डॉ. साक्षी चौधरी का नंबर दिया, वह फोन नहीं उठाती। हरियाणा की बेटियां की जवाबदेही कौन लेगा हरियाणा की 30 लड़कियों की जवाबदेही कौन लेगा। सेलक्ट हुई थी, उन्हें इनाम दिया जाना था। दूसरे प्रदेशों की लड़कियों को तो दिया गया। हरियाणा से 30 लड़कियां चुनी गई, क्या हरियाणा की लड़कियों को वह पुरस्कार राशि नहीं मिलनी चाहिए थी, क्या हरियाणा की लड़कियां उस सम्मान के योग्य नहीं हैं। उनमें 3 लड़कियां मैं भी लेकर गई थी। अल्का लांबा ने खुद फोन और मैसेज देकर बुलाया गया था। 8 बजे का समय था, सात बजे वहां पहुंचे थे। तपित धूप थी, इतनी ज्यादा गर्मी थी। लड़कियां 3 घंटे धूप में खड़ी रही। उन्होंने वादा किया था, राहुल गांधी से मिलवाएंगे, इनाम दिलवाएंगे। इनाम दिलवाना तो दूर, उनसे मिलने तक नहीं दिया। केवल 4 लड़कियां ही मिलवाई गई। फोन करने पर नहीं मिल रहा कोई जवाब अब ये लड़कियां फोन कर रही हैं, जिनका नंबर मिला था, वहां से कोई अपडेट नहीं मिल रहा। कोई फोन नहीं उठता, कहीं कुछ भी नहीं है। इनाम राशि न देने के बाद भी हरियाणा की बेटियों के साथ बहुत गलत किया जा रहा है। जो बेटियां हरियाणा से गई थी, मैं उनके साथ गलत होते हुए कैसे देख सकती हूं। मैं लड़कियों के साथ खड़ी थी और खड़ी हूं, यही कारण है मेरा इस्तीफा देने का। मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं, मैं कांग्रेस के साथ थी, हूं और रहूंगी। कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है, मैं कांग्रेस से कभी अलग हो नहीं सकती। मैंने देखे महिलाओं की आंखों में आंसू राजेश चौधरी:- सबको राम-राम, मैं दो बार सोनीपत महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही हूं। 15 अगस्त को काइट प्रतियोगिता में जो कुछ किया, उसकी निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करती हूं। अल्का जी आप 70 करोड़ महिलाओं को रिप्रजेंट करती है। जब आप लड़कियों को न्याय नहीं दे पाई, तो मुझे नहीं लगता आप किसी महिला के लिए कुछ कर पाएगी। मैंने खुद देखा है आपके बर्ताव में आप महिलाओं के नमस्ते तक नहीं लेती। मैने खुद देखा है 24 अकबर रोड पर जब महिलाएं डांट मारती है। मैनै उनकी आंखों में आंसू देखे हैं। मैं 3 बार गई हूं, मैने देखा है आप ऑफिस बैरियर को कह देती हैं, इनकी शिकायतें सुन लो। ये कौन सा तरीका है बात करने, राजनीति करने का या महिलाओं के साथ खड़ा होने का। हरियाणा में बेटियों को लाडो कहते हैं हरियाणा में बेटियों को लाडो बोलते हैं, हरियाणा वालों की सोच है, बेटियां किसी की हो, कहीं की भी वो मान सम्मान देते है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का झंडा लहराता है तो सिर गर्व से उंचा हो जाता है, ये बेटियां हमारी हरियाणा की होती है। आपने तो उनके लिए तालियां बजवानी चाहिए थी और आपने क्या किया। जब दिल्ली में प्रोग्राम होते है तो आप कहती है हरियाणा से सबसे ज्यादा महिलाएं आनी चाहिए। आप तो दिल्ली में रहती है, महिलाओं कांग्रेस को रिप्रजेंट करती है, आपके साथ तो इतनी महिलाएं होनी चाहिए कि आपको तो दूसरे प्रदेश की महिलाएं लाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। मुझे पता है कि पार्टी पदाधिकारियों को छोड़कर आपके पास कितनी महिलाएं हैं। हम अपनी बेटियों के सम्मान में खड़े हैं। इस लड़ाई में मैं बेटियों-बहनों के साथ हमारी बेटियों ने और बहनों ने जो स्टैप उठाए हैं, वो बहुत अच्छे हैं। मैं उन पर गर्व करती हूं। मैं आपसे भी उम्मीद करती हूं, आप उन बेटियों का हौसला अफजाई करो। आपकी कथनी, करनी में फके महसूस करती हूं, आप कहती कुछ है, भाषण बहुत अच्छा देती हैं। बड़े-बड़े राजनेतिक भाषण देते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी जानते हैं वो केवल भाषण है बस। धरातल पर कुछ नहीं है। मुझे नहीं लगता आप किसी महिला के साथ खड़ी हैं, आप अपनी राजनीति चमकाती हैं बस। मेरा अपनी बहनों से अनुरोध है, वो जो कर रही है, अच्छा कर रही है हम अपनी बेटियों के साथ खड़े, पूरा हरियाणा अपनी बेटियां के साथ खड़ा है। बेटियां किसी से किस चीज में हैं कम कृष्णा प्रजापत:- 15 अगस्त को इंदिरा गांधी भवन में मां तुझे स्लाम कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से बेटियां बुलाया गया था। कुछ बेटियां हरियाणा से भी आई थी। हरियाणा की बेटियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने उनकी इनाम राशि नहीं दी और उनका मान सम्मान नहीं किया। बेटियां हमारी किस चीज में कम है, बेटियां चाहे किसी राज्य से हों, एक महिला होने के नाम उन्हें सभी का सम्मान करना चाहिए। एक महिला होते हुए जो भेदभाव किया, यह गलत है। हमें एक शिकायत और है, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा से, जब हम दिल्ली भवन जाते हैं तो हम नमस्ते करते है तो हमारी नमस्ते पर भी गौर नहीं किया जाता। हरियाणा की बेटियों से भेदभाव क्यों हम हरियाणा की महिला एक प्रोग्राम में भाग लेते हैं, हर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। हरियाणा की बेटियों के साथ भेदभाव किस कारण किया, क्या वे बेटिया नहीं थी। उनको भी इनाम देना चाहिए था, उनको भी मान सम्मान देना चाहिए था। जो और स्टेट की लड़कियों को इनाम दिया, हरियाणा की लड़कियों को भी देना चाहिए था। ये नहीं किया और गलत किया। मैं कांग्रेस नेत्री होने के नाते कह रहीं हूं, अल्का लांबा ने जो किया, इससे उनके मन पर क्या गुजरी होगी। इनको जो पद दिया गया है, पद के बारे में सोचकर मैंने कितना गलत किया है, हम इस प्रोग्राम के माध्यम से इन्होंने गलत किया है। जानिए क्या है पूरा मामला महिला कांग्रेस ने देश की आजादी के 79 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर पर काइट प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसके लिए देशभर से 79 प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रतिभागियों को 15 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा भवन में बुलाया गया। जहां राहुल गांधी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाना था। देशभर से चुनी गई 79 प्रतिभागियों में 30 हरियाणा से थी। हरियाणा में रेवाड़ी के धारूहेड़ा निवासी सीए की छात्रा काजल की पेटिंग से शुरू हुआ विवाद राष्ट्रीय कॉडिनेटर दीपिका राव के इस्तीफे तक पहुंच गया। दीपिका राव ने पुरस्कार देने में हरियाणा की बेटियों के साथ भेदभाव व अपनों को राहुल गांधी से मिलवाने के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने उन्हें पदमुक्त करने का पत्र जारी कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *