Headlines

महेंद्रगढ़ जिले के प्रभारी बने IAS अतुल कुमार:25 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट की करेंगे समीक्षा, MP-MLA से भी करेंगे समन्वय स्थापित




हरियाणा सरकार ने IAS अधिकारी अतुल कुमार (HY:2007) को महेंद्रगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वे वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ महेंद्रगढ़ जिले का प्रभार संभालेंगे। अतुल कुमार वर्तमान में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव हैं। सरकार ने यह आदेश 6 अगस्त 2026 को जारी किया है। सरकार की ओर से तय जिम्मेदारियों के तहत जिला प्रभारी अधिकारी जिले में 25 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा अपराध और गंभीर अपराध की घटनाओं, विजिलेंस मामलों और सरकारी सेवाओं की डिलीवरी व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई विभागों पर नजर अतुल कुमार जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के कामकाज की समीक्षा करेंगे। साथ ही जीएसटी और अन्य करों से जुड़े मामलों में जिला आबकारी एवं कराधान विभाग के सामने आ रही दिक्कतों की भी समीक्षा की जाएगी। विधायकों और जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे बातचीत जिला प्रभारी अधिकारी डीसी और एसपी की मौजूदगी में विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर सकते हैं। उन्हें स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े किसी एक महत्वपूर्ण स्थल का दौरा भी करना होगा। सभी जिला आवंटित प्रशासनिक सचिवों और अन्य आईएएस अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में त्रैमासिक फीडबैक सरकार के मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन सेल को भेजना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *