Headlines

महेंद्रगढ़ पुलिस ने 26 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए:₹4.50 लाख की कीमत, एसपी ने अपने हाथों से वापस लौटाए




महेंद्रगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने नारनौल स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं इन फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। बरामद किए गए मोबाइलों में 10 हजार रुपए से लेकर 70 हजार रुपए तक की कीमत वाले विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉइड स्मार्टफोन और आईफोन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर मोबाइल मालिकों से बातचीत भी की। CEIR पोर्टल, तनकीकी सर्विलांस से ट्रैस किए मोबाइल गुमशुदा मोबाइलों की तलाश के लिए साइबर सेल की टीम ने आधुनिक तकनीक और तकनीकी सर्विलांस का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। टीम ने न केवल महेंद्रगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों से, बल्कि अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से भी इन फोन को बरामद करने में सफलता पाई। इस पूरी कार्रवाई में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने गुमशुदा मोबाइलों की पहचान और ट्रैकिंग में पुलिस टीम की सहायता की। साइबर सेल इंचार्ज एएसआई बलजीत के नेतृत्व में सिपाही प्रदीप, विकास, संजीत, अंकित, सुभाष और रविंद्र ने इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुम हुआ मोबाइल पाकर खुश हुए लोग अपने खोए हुए महंगे मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा। जिला पुलिस की इस कार्रवाई से उन्हें नया मोबाइल खरीदने के आर्थिक बोझ से भी राहत मिली। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने महेंद्रगढ़ पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आमजन से मोबाइल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *