गिरिडीह| 21 अगस्त को हुई घटना को लेकर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मंटू मुर्मू ने पूरे मामले की जानकारी दी। जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच की ओर से झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा की गई। गिरिडीह में भी युवाओं ने शाम छह बजे पुतला दहन करने का निर्णय लिया था। मंटू मुर्मू के अनुसार, इसी दौरान झामुमो कार्यकर्ता खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में टावर चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि करीब 200 से 250 कार्यकर्ता अचानक झंडा मैदान पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया। विद्यार्थियों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया। आरोप है कि बाद में अनीश राय, अक्षय यादव और अभिजीत सिन्हा पर भी हमला किया गया। मंटू मुर्मू ने कहा कि 25 अगस्त को एससी/एसटी थाना में आवेदन देकर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की गई है।
Source link
पुतला दहन विवाद पर प्रेस कांफ्रेंस, एससी-एसटी थाना में दिया गया आवेदन
