Headlines

महेंद्रगढ़ में सीट बेल्ट न लगाने पर 117 के चालान:तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर 932 पकड़े, ट्रैफिक पुलिस ने वसूला 1.21 करोड़ जुर्माना




महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए सितंबर 2026 में सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर कुल 7,865 चालान किए गए। इन चालानों से करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि वसूली गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 276 वाहनों को जब्त भी किया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सितंबर में सबसे ज्यादा 2,887 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के हुए। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 932, गलत जगह पार्किंग पर 627 और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 117 चालान किए गए। इसके अलावा, बिना नंबर प्लेट या सही नंबर प्लेट न होने पर 681 चालान हुए। जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनें, कार में सीट बेल्ट लगाएं और नशे में या मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी न चलाएं। अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *