Headlines

मांड-महानदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी:रायगढ़ में पुसौर क्षेत्र के 7-8 गांव प्रभावित, निगरानी में जूटा प्रशासनिक टीम




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारगंढ़ जिला के बीच स्थित महानदी का जलस्तर बढ़ रहा है। मांड के साथ ही महानदी का पानी उफान पर आने से पुसौर ब्लॉक के कई गांव में अब पानी पहुंचने लगा है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमला इस पर निगरानी कर रहा है। बताया जा रहा है कि गंगरेल समेत ऊपरी बांधों से पानी छोड़ने के कारण महानदी और मांड नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। इससे रायगढ़ और सारगंढ़ जिला के नदी तट के गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके कारण लोगों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि महानदी के जल स्तर बढ़ने से पुसौर विकासखंड के सुरजगढ़, सिंघपुरी, चंघोरी, बाराडोली, परसापाली खफरापाली गांव प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव तक पानी पहुंचने के कारण लगातार प्रशासनिक अमला क्षेत्र में दौरा करते हुए निगरानी कर रहे हैं। वहीं लोगों को सर्तक रहने के लिए भी कहा गया है।
दोनों ओर खेत में पानी भरा
बताया जा रहा है कि सुबह से जलस्तर बढ़ने लगा था। ऐसे में सरिया क्षेत्र के पोरथ मंदिर तक पानी आ गया। साथ ही महानदी के दोनों ओर के खेतों में पानी भर गया। यह भी बताया जा रहा है कि अगर यही स्थिति रही तो गांव में पानी भरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
लगातार निगरानी की जा रही
इस संबंध में महेश कुमार शर्मा SDM ने बताया कि मांड नदी और महानदी में जो जलस्तर बढ़ गया है। पुसौर विकासखंड के सुरजगढ़ गांव और उससे जुडे़ 7-8 गांव प्रभावित हो रहे है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *