Headlines

मानस नगर में अतिक्रमण पर लगाए लाल निशान:आगरा नगर निगम त्योहार बाद चलाएगा अतिक्रमण पर बुलडोजर




आगरा के मानस नगर, जयपुर हाउस क्षेत्र में सड़क किनारे साइड पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर सड़क की साइड पटरियों पर किए गए निर्माण और अतिक्रमण वाले हिस्सों पर लाल निशान लगाए।
निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।
नगर निगम के अवर अभियंता मुकेश कुमार के अनुसार मानस नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने सड़क की साइड पटरी पर अतिक्रमण कर स्थायी अथवा अस्थायी निर्माण कर लिए हैं। इसके चलते सड़क किनारे पैदल आवागमन के लिए निर्धारित स्थान प्रभावित हो रहा है और यातायात व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से पूर्व में ही ऐसे अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद कई स्थानों पर अतिक्रमण और निर्माण बने हुए हैं। इसी को देखते हुए मंगलवार को निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण वाले हिस्सों को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया। त्योहार बाद चलेगा अभियान
अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल त्योहारों को देखते हुए लोगों को अतिक्रमण हटाने का समय दिया जा रहा है। त्योहार समाप्त होने के बाद नगर निगम की ओर से चिह्नित किए गए सभी अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर निगम का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
निगम की टीम द्वारा लाल निशान लगाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। जिन भवनों और प्रतिष्ठानों के सामने साइड पटरी पर निर्माण अथवा कब्जा किया गया है, वहां कार्रवाई की आशंका को लेकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। निगम अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक रास्तों और साइड पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है, ताकि पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क की उपयोगिता भी बनी रहे। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस और चिह्नीकरण की कार्रवाई के बाद भी यदि संबंधित लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो त्योहार के बाद निगम की टीम नियमानुसार कार्रवाई करेगी। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और साइड पटरियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है। त्योहार के बाद चिह्नित किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क और पैदल आवागमन के रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *