Headlines

मिर्जापुर में रक्तदान महाअभियान के लिए जागरूकता रैली:विश्व बंधुत्व दिवस पर 5 दिवसीय अभियान 21 अगस्त से




मिर्जापुर में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली 21 अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय रक्तदान महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया और अभियान में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई। रैली सुबह करीब 10 बजे डंकीनगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज सेंटर से प्रारंभ हुई। यह तुलसी चौराहा, गुड़हट्टी, धुंधी कटरा, नबालक का तबेला, घंटाघर, वासलीगंज और गिरधर का चौराहा होते हुए वापस डंकीनगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज सेंटर पर समाप्त हुई। देखें, 3 तस्वीरें… रैली में शामिल लोगों के हाथों में रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाली तख्तियां थीं। इस दौरान “रक्तदान महादान” और “रक्तदान महान दान है, यह जीवन का सम्मान है” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। रैली का नेतृत्व ब्रह्माकुमारीज केंद्र की जिला प्रभारी बिंदु ने किया। आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय रक्तदान महाअभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस पुनीत कार्य के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *