Headlines

यू-डाइस डेटा अपलोड में लापरवाही:किशनगंज के 18 प्रधानाध्यापकों को शो-कॉज नोटिस जारी, 2 विद्यालयों में कार्य लंबित




किशनगंज में यू-डाइस प्लस (U-DISE+) पोर्टल पर छात्रों का डेटा अपलोड न करने पर 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर डेटा इम्पोर्ट न करने को लापरवाही माना है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) रूबी कुमारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को 24 घंटे के भीतर लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उनसे यह भी पूछा गया है कि बार-बार विभागीय निर्देशों के बावजूद डेटा अपलोड का कार्य समय पर क्यों नहीं किया गया। 2 विद्यालयों में लंबित पाया गया कार्य विभागीय समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि 18 विद्यालयों में छात्रों के डेटा इम्पोर्ट का कार्य अभी भी लंबित है। इसे विभागीय आदेशों की अवहेलना मानते हुए प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जारी सूची के अनुसार, सर्वाधिक 16 विद्यालय ठाकुरगंज प्रखंड के हैं, जबकि किशनगंज प्रखंड के 2 विद्यालयों में यह कार्य लंबित पाया गया है। ठाकुरगंज प्रखंड के विद्यालयों में यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय दूधहौती, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय रसिया, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय कादोगांव, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय लोधा, ठाकुरगंज हाई स्कूल, हाई स्कूल पौआखाली, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय खारूदाह, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय बरचौंदी शामिल है। इसके अलावा यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय बंदरझूला, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय बेहबुलडांगी, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय भोगडाबर, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय जीरनगछ, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल ठाकुरगंज, यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय भोलमारा और यूसीएचएच माध्यमिक विद्यालय सखुआडाली शामिल हैं। किशनगंज प्रखंड के 2 स्कूल में कार्य लंबित किशनगंज प्रखंड में एमएस लाइन उर्दू और यूएमएस अमलझाड़ी विद्यालयों में भी डेटा अपलोड का कार्य लंबित है। डीपीओ रूबी कुमारी ने बताया कि यू-डाइस प्लस पोर्टल पर छात्रों का डेटा अद्यतन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से नामांकन, छात्र ट्रैकिंग और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *