Headlines

मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का ऐलान:छिंदवाड़ा में पूर्णिमा वर्मा के घर के बाहर पुलिस तैनात, नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति




छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर रविवार दोपहर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। गुलाबी गैंग की मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ कमांडर पूर्णिमा वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ और प्रदर्शन होना था। कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने पर पुलिस ने पूर्णिमा वर्मा को राजनगर स्थित उनके घर पर ही रोक दिया। गणेशोत्सव के दौरान शहर के बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी। पूर्णिमा बोलीं- घर पर नजरबंद किया गया पूर्णिमा वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया जाना था। पूर्णिमा का आरोप है कि सरकार अपने खिलाफ होने वाले आंदोलनों को अनुमति नहीं देती। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथियों को पुलिस ने रोक लिया और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। CSP बोले- नजरबंद नहीं किया, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात CSP अभिषेक चौधरी ने पूर्णिमा के आरोपों से अलग जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है। उनके परिवार के सदस्य सामान्य रूप से घर से आ-जा रहे हैं। CSP के मुताबिक, पुलिस घर के आसपास केवल सुरक्षा के लिए तैनात है। इसका उद्देश्य बिना अनुमति प्रदर्शन की कोशिश होने पर पुलिस को जानकारी मिलना है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अनुमति लेकर किया जा सकता है प्रदर्शन CSP अभिषेक चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए नियमानुसार अनुमति ली जाती तो पुलिस की ओर से रोक नहीं होती। पहले अनुमति लेने और इसके बाद कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है। पुलिस के मुताबिक, गणेशोत्सव के दौरान शहर के बाजारों में भीड़ रहती है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच बिना अनुमति प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *