![]()
दौसा में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत संकल्प समारोह हुआ। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के जरिए सामूहिक रूप से संकल्प चक्र बनाकर नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली गई। सामूहिक शपथ के माध्यम से युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार और समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके बाद ‘अंतरा एंड टीम’ के जरिए प्रभावी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और मेरा युवा भारत के सक्रिय कार्यकर्ता हीरालाल महावर ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। हीरालाल के जरिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर नशा मुक्ति और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। नुक्कड़ नाटक के बाद युवाओं के साथ नशा मुक्ति विषय पर संवाद और चर्चा भी हुई। इसमें युवाओं ने नशे की समस्या को लेकर अपने विचार साझा किए और इस दिशा में अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने, नशे से दूर रहने और अन्य युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उपायों पर चर्चा की। अंतरा एंड टीम ने कम समय में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी हुआ। जिसमें युवाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संकल्प के साथ हस्ताक्षर दीवार पर अपने हस्ताक्षर किए।
Source link
दौसा में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान:नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश
