![]()
मुरादाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। मंदिरों और दूसरे आयोजन स्थलों पर श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूबे हैं। भजन-कीर्तन, अभिषेक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर उत्साह दिख रहा है। इस्कॉन मंदिर की ओर से व्हाइट हाउस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सत्यपाल अंतिल जैसे कई खास लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम में बच्चे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दे रहे हैं। बच्चों की परफॉर्मेंस से लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। कार्यक्रम स्थल पर कृष्ण भक्ति के गीतों से भक्ति का माहौल है। दिल्ली रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का खास कार्यक्रम चल रहा है। कृष्ण जन्म से पहले मंदिर में भजन-कीर्तन और भगवान के अभिषेक का कार्यक्रम जारी है। कई श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और भक्ति में डूबे हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर परिसर में जयकारों और भजनों से भक्ति का माहौल है। पुलिस विभाग की ओर से भी जन्माष्टमी पर कार्यक्रम किया जा रहा है। पुलिसकर्मी और उनके परिवार ने इसमें हिस्सा लिया हैं। यहां भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं और लोगों में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह दिख रहा है।
Source link
मुरादाबाद में जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु:मंदिरों से लेकर पुलिस विभाग तक दिखा उत्साह, जगह-जगह भव्य कार्यक्रम जारी
