Headlines

Chhindwara Politics: BJYM Burns Rahul Gandhi Effigy Over PM Modi Remark


दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने बुधवार को स्थानीय फव्वारा चौक पर विरोध प्रदर्

.

मंगलवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इसी नारेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा और युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

नगर युवा मोर्चा द्वारा पुतला जलाया गया

नगर युवा मोर्चा द्वारा पुतला जलाया गया

फव्वारा चौक पर विरोध प्रदर्शन वीडियो सामने आने के विरोध में बुधवार को BJYM कार्यकर्ता फव्वारा चौक पहुंचे। यहां कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई और राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

बिट्टू मंडराह ने दी चेतावनी नगर युवा मोर्चा नेता बिट्टू मंडराह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने अपनी भाषा शैली में सुधार नहीं किया तो युवा मोर्चा आगे और उग्र आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में भाजपा महामंत्री विजय पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, रोहित पोफली, रवि मालवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *