मेडिकल कॉलेज का सीपेज सुधारने निगम को 50 लाख:कलेक्टर ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, कहा- समस्याएं दूर करने होगी पहल




सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने मंगलवार को राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सीपेज की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम को 50 लाख रुपए दिए गए हैं। उन्होंने दूसरे विभागों से जुड़े कामों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में बन रहे बायोमेडिकल वेस्ट स्टोरेज एरिया का भी निरीक्षण किया। इसका निर्माण अभी अधूरा है। उन्होंने बची हुई राशि आरईएस को देकर काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्माणाधीन स्टोर रूम, गार्ड रूम, शौचालय और अन्य कामों को भी जल्द पूरा करने को कहा। हॉस्पिटल के लिए नया ट्रांसफामर लगाने के निर्देश कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विद्युतीकरण का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के लिए 150 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। DEIC अंबिकापुर के प्रथम तल पर बन रहे अलग-अलग वार्डों के लिए स्लैब बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश आरईएस के सब इंजीनियर को दिए गए। वहीं एमसीएच भवन में ड्रेनेज की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू करने को कहा। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी शौचालयों, वार्डों और पूरे परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। लेबर वार्ड और PNC वार्ड के बीच बने रास्ते में सीपेज की समस्या को जल्द दूर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिया। जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज में नेत्र प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए। जिले में नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या, सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी समेत अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *