![]()
फरीदाबाद में नेशनल हाईवे पर मंगलवार की शाम को चलती हुंडई ग्रैंड आई10 कार में अचानक आग लग गई। हादसा बड़खल मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 624 के पास हुआ। कार दिल्ली की तरफ से फरीदाबाद की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। इंजन से धुआं निकलता देख कार चला रहा व्यक्ति घबरा गया और उसने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया। ड्राइवर समय रहते कार से बाहर निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद कार के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की गाड़ी चलती कार में आग लगने की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने के कारणों की जांच आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि इंजन में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। आग की वजह से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ड्राइवर के समय पर कार से बाहर निकलने के कारण उसकी जान बच गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहन चालकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
Source link
फरीदाबाद में चलती कार में लगी आग:इंजन से धुआं निकलते ही ड्राइवर गाड़ी से उतरा, हाईवे पर पर रोका ट्रैफिक
