Headlines

मेहंदीपुर बालाजी बाजार बंद कर धरने की चेतावनी:ऑनलाइन आईडी प्रक्रिया के विरोध में गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालक, कल SDM को ज्ञापन देंगे




मेहंदीपुर बालाजी कस्बे की एक धर्मशाला में बुधवार को बालाजी व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गेस्ट हाउस एवं धर्मशाला संचालकों ने प्रशासन की ओर से ऑनलाइन आईडी प्रक्रिया को लेकर बनाए जा रहे दबाव पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि वे लंबे समय से ऑफलाइन रजिस्टर में यात्रियों का रिकॉर्ड संधारित कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ऑफलाइन रजिस्टर की व्यवस्था को ही मान्य रखने की मांग की। साथ ही एक कमरे में परिवार के पांच सदस्य ठहरने पर प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग आईडी लेने के बजाय परिवार के मुखिया की आईडी दर्ज करने की अनुमति देने की मांग भी उठाई। पुलिस दबाव के विरोध में उतरा व्यापार मंडल
व्यापार मंडल के सचिव विजेंद्र सीमला ने बताया कि बैठक में गेस्ट हाउस एवं धर्मशाला संचालकों ने ऑनलाइन आईडी प्रक्रिया को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे दबाव का विरोध किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया और ऑनलाइन आईडी प्रक्रिया को लेकर दबाव जारी रहा तो बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सहारिया ने बताया कि ऑनलाइन आईडी प्रक्रिया के विरोध में गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। व्यापार मंडल ने प्रशासन-पुलिस से मामले में शीघ्र समाधान की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *