![]()
मैहर जिले के सलैया गांव के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे पत्थरों से भरा एक ओवरलोड ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने एक घर की बाउंड्री से टकराकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में पत्थर भरकर ड्राइवर अर्जुन बुनकर (25, निवासी भदनपुर, मैहर) भटूरा से सतना की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक सलैया गांव के पास पहुंचा, सामने से एक ट्रैक्टर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर का स्टैयरिंग से संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सीधे मुन्नूलाल कुशवाहा के घर की बाउंड्री से टकराकर पलट गया। सड़क पर फैले पत्थर, बाल-बाल बचे लोग ट्रक पलटते ही उसमें भरे भारी पत्थर सड़क पर बिखर गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठे हो गए। गनीमत यह रही कि जिस वक्त ट्रक पलटा, उस जगह पर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस हादसे में ड्राइवर अर्जुन बुनकर को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और न ही कोई दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक में क्षमता से काफी ज्यादा पत्थर भरे हुए थे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Source link
मैहर में पत्थर से लदा ट्रक पलटा:ड्राइवर सुरक्षित, सड़क किनारे घर की बाउंड्री पर गिरा
