![]()
कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में बृजेन्द्र स्वरूप पार्क टीएसएच के सामने तेज रफ्तार हांडा सिटी कार ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को कुचल दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक को दबोच लिया और उसकी गाड़ी से चांदनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद गंभीर रूप से घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान कार चालक मौका पाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के सामने आरोपी हॉस्पिटल से भाग निकला बृजेन्द्र स्वरूप पार्क के पास मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार हांडा सिटी कार ने बेनाझाबर निवासी गोपाल (55) को कुचल दिया। वहां मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोच लिया और घायल को कार से चांदनी हॉस्पिटल आर्य नगर लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर में ही इलाज के दौरान गोपाल की मौत हो गई। इस दौरान कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसकी कार को कब्जे में लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई मदन और पत्नी मौके पर पहुंची। भाई ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी हॉस्पिटल से भाग निकला, पुलिस आरोपी कार चालक को बचा रही है। थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि टीएसएच द स्पोर्ट्स हब व गैंजेस क्लब के बीच बेनाझावार कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क किनारे लेटे बेनाझाबर निवासी गोपाल की हादसे में मौत हुई है। जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
कानपुर में हांडा सिटी ने अधेड़ को कुचला, मौत:भीड़ ने कार ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस
