Headlines

मैहर में सड़क किनारे अधेड़ का शव मिला:वाहन की टक्कर से मौत की आशंका; ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस




मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में किरहाई बंधा के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका है। पुलिस अब तक मृतक की पहचान नहीं कर सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 और अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान नहीं होने के कारण शव को अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। पहचान और अज्ञात वाहन की तलाश जारी अमरपाटन थाने के एसआई मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए उसका फोटो प्रसारित कर रही है। साथ ही, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *