![]()
भुसावर के हिंडौन रोड पर गांव कारवान स्थित जीएसएस के पास शुक्रवार 9 अक्टूबर की देर शाम करीब 9 बजे एक सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मां-बेटे की मौत मृतकों की पहचान गांव कारवान निवासी सौरभ (22) पुत्र पिंटू और उनकी मां मीरा (59) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मॉर्च्युरी में रखवाया शव सूचना मिलने पर सीओ नीरज भारद्वाज और भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीमार मां को दिखाकर गांव लौट रहा था ग्रामीणों ने बताया कि सौरभ अपनी बीमार मां मीरा को भुसावर के डॉक्टर को दिखाकर वापस गांव लौट रहा था। घर पहुंचने से करीब 200 से 300 मीटर पहले ही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
Source link
भुसावर में ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला, मौत:डॉक्टर को दिखाकर गांव लौट रहे थे, घर से 300 मीटर पहले हुआ हादसा
