![]()
मोगा जिले की निहाल सिंह वाला पुलिस ने मोटर कनेक्शन के नाम पर कथित धोखाधड़ी के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई 20 अप्रैल 2026 को मिली शिकायत की जांच के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता चमकौर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी रामा ने सुरजीत सिंह पुत्र सावण सिंह निवासी रामा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच एसपी हेडक्वार्टर मोगा द्वारा की गई। पुलिस मामले की कर रही है जांच जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सुरजीत सिंह ने अपनी 8 कनाल जमीन सहित मोटर कनेक्शन चमकौर सिंह को बेच दिया था। आरोप है कि इसके बाद मोटर कनेक्शन का गलत नंबर लिखवाकर उसे शिकायतकर्ता के नाम पर ट्रांसफर नहीं किया गया, जिससे कथित तौर पर धोखाधड़ी हुई। पुलिस ने जांच के आधार पर थाना निहाल सिंह वाला में मुकदमा नंबर 201, दिनांक 08 अगस्त 2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गुरदीप सिंह कर रहे हैं। पुलिस शिकायत से जुड़े दस्तावेजों और मोटर कनेक्शन संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
Source link
मोगा में मोटर कनेक्शन ट्रांसफर में धोखाधड़ी:जमीन बेचने के बाद गलत नंबर लिखवाने का आरोप, पुलिस ने FIR दर्ज किया
