Headlines

मोगा में लूटपाट के 6 आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार:मजदूर की आंखों में मिर्च डालकर 55 हजार लूटे; नकदी-मोबाइल और 3 बाइक बरामद




मोगा जिले के धर्मकोट इलाके में एक भट्ठा मजदूर की आंखों में मिर्च डालकर 55 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूटने का मामला पुलिस ने 15 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद 7 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। थाना धर्मकोट के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि पवन कुमार नामक मजदूर के साथ यह लूट हुई थी। आरोप है कि 6 बदमशों ने उसकी आंखों में मिर्च डाली और 55 हजार रुपए व मोबाइल छीनकर भाग गए। जानकारी मिलते ही धर्मकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बनाई थी कई टीमें सीआईए स्टाफ और थाना धर्मकोट की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। टीमों ने तकनीकी और दूसरे तरीकों से जांच कर करीब 15 घंटे में मामले का पता लगा लिया। एसएचओ जतिंदर सिंह के मुताबिक, छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। उनकी निशानदेही पर लूटी गई चीजें और तीन मोटरसाइकिलें मिली हैं। सातवें फरार आरोपी की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *