Headlines

मोगा में हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ 4 पकड़े:पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, समालसर, अजीतवाल और धर्मकोट से गिरफ्तार हुए आरोपी




मोगा पुलिस द्वारा जिले भर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत आपराधिक मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दाना मंडी समालसर से 7 ग्राम हेरोइन के साथ दो काबू थाना समालसर के प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सतवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दाना मंडी समालसर में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने समाधभाई निवासी जसपाल सिंह और रवि सिंह उर्फ गोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अजीतवाल और धर्मकोट में नशीली गोलियों सहित दो गिरफ्तार इसी तरह, थाना अजीतवाल की सहायक थानेदार मनदीप कौर ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोकरी फूला सिंह निवासी कर्मपाल सिंह उर्फ लब्बू को 105 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने दाया कलां निवासी प्रदीप सिंह उर्फ निक्का को काबू कर उसके कब्जे से 70 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे की इस सप्लाई चेन और मुख्य तस्करों के बारे में सुराग लगाया जा सके। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *