Headlines

मोहाली पुलिस पर नशा तस्करों ने चलाईं गोलियां:एक कांस्टेबल को गोली लगी, दूसरे पर तलवार से वार किया, हेरोइन पकड़ने गई थी टीम




मोहाली में नशा तस्करों को पकड़े गई पुलिस टीम पर शनिवार को अचानक जानलेवा हमला हो गया। पुलिस को सनेटा गांव के पास ‘चिट्टे’ (हेरोइन) की एक बड़ी खेप की डिलीवरी होने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद CIA स्टाफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को रंगे हाथों दबोचने की कोशिश की। पुलिस की इस दबिश के दौरान आरोपितों ने खुद को घिरता देख तुरंत अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। गोली लगने से कांस्टेबल परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल जगजीत सिंह पर तलवार से वार कर उन्हें चोटिल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से भागने में सफल रहे। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *