![]()
मोहाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में एनकाउंटर किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में दो नशा तस्कर घायल हुए हैं। शनिवार को नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में दो कांस्टेबल घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस को आरोपियों के इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मोहाली के एसपी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से एनकाउंटर और आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर जल्द विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link
मोहाली में पुलिस का नशा तस्करों से एनकाउंटर:शनिवार को पुलिस पर फायरिंग में घायल हुए थे 2 कांस्टेबल; जवाबी कार्रवाई में घायल
