![]()
लुधियाना के शिवपुरी चौक पर सोमवार को नूरवाला रोड पर अधूरे सीवरेज कार्य के विरोध में स्थानीय लोगों, दुकानदारों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीवरेज पाइप डालने के लिए सड़क को करीब चार महीने पहले खोदा गया था, लेकिन निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं किया गया। लंबे समय से सड़क अधूरी पड़ी होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क पर गड्ढे और अधूरा निर्माण हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। नूरवाला रोड शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। पंजाब सरकार और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप धरने में शामिल पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग कई बार अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांगों का समर्थन किया प्रदर्शन में कांग्रेस और भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए और उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों का समर्थन किया। नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों में देरी के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क को दोबारा ठीक किया जाए प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नूरवाला रोड पर सीवरेज का काम जल्द पूरा करवाकर सड़क को दोबारा ठीक किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source link
लुधियाना में अधूरे सीवरेज काम पर लोगों का गुस्सा फूटा:विरोध-प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी बोले- 4 महीने पहले खोदा, निर्माण अब तक पूरा नहीं
