Headlines

मोहाली DC दफ्तर की सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार:प्लॉट दिलाने के नाम पर मांगे थे ₹8 लाख, विजिलेंस ने ट्रैप लगा रंगे हाथ दबोचा




पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहाली के उपायुक्त (डीसी) कार्यालय में तैनात सीनियर असिस्टेंट को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला कर्मचारी ने एक निजी कंपनी में प्लॉट दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपी महिला को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, बटाला निवासी प्रभजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी मुलाकात डीसी कार्यालय में तैनात भुपिंदर कौर से स्काई रॉक कंपनी के एक प्लॉट को लेकर हुई थी। कर्मचारी ने प्लॉट दिलाने का भरोसा देकर इसके बदले 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस को सौंप दी। विजिलेंस ब्यूरो ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया। पहली किस्त के रूप में जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को एक लाख रुपए दिए, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान डीसी कार्यालय में कुछ देर हंगामे की स्थिति रही। आरोपी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए खुद को निर्दोष बताया विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, आरोपी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि उसे जबरन पैसे पकड़ाए गए। हालांकि, टीम ने कथित रिश्वत की रकम बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी कार्रवाई का आधार शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी रिश्वत की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद उसने कथित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद ट्रैप लगाकर कार्रवाई की गई। दफ्तर में पैसे लेते ही दबोचा योजना के तहत शिकायतकर्ता ने पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपए देने थे। इसके लिए विजिलेंस टीम दो स्वतंत्र सरकारी गवाहों के साथ डीसी कार्यालय पहुंची। शिकायतकर्ता से कथित रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी महिला कर्मचारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *