![]()
हरियाणा सरकार के ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ अभियान के तहत आज यमुनानगर में राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 5 बजे जगाधरी के मटका चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रशासन के अनुसार, मैराथन के लिए 1 लाख 13 हजार 451 नागरिकों ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें 75, 411 पुरुष और 37,933 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 1 लाख 12 हजार 183 और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 1,268 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। हरियाणवी कलाकार भी बनेंगे अभियान का हिस्सा सीएम सैनी इस मौके पर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करेंगे। डीसी प्रीति का कहना है कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करना है। ये हरियाणवी कलाकार होंगे शामिल इस बार मैराथन को खास बनाने के लिए हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार एमडी देसी रॉकस्टार और ‘छोरा मैं हरियाणे का’ फेम सिंगर सत्ति सतविंद्र भी शामिल होंगे। ये कलाकार युवाओं को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश देंगे। पूरे रूट का सौंदर्यीकरण कराया गया मैराथन को लेकर प्रशासन ने अंबाला रोड, रेलवे रोड और वर्कशॉप रोड सहित पूरे रूट का सौंदर्यीकरण कराया है। सड़कों की मरम्मत, डिवाइडरों की रंगाई, पौधारोपण, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्य पूरे कर लिए गए हैं। प्रतिभागियों के लिए पेयजल, मोबाइल शौचालय, रिफ्रेशमेंट, प्राथमिक उपचार केंद्र, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। जीतने वाले को एक लाख रुपए का इनाम मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों को 1 लाख रुपए, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को 5100 रुपए दिए जाएंगे। भारी संख्या में प्रतिभागियों को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
Source link
यमुनानगर में आज नशे के खिलाफ दौडेंगे CM सैनी:एक लाख से ज्यादा धावकों का रजिस्ट्रेशन; जीतने वाले को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम
