मनेन्द्रगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका की करंट लगने से मौत:घर के नल से मोटर निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी




एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ शहर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक आंगनबाड़ी सहायिका की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह घर के सामने लगे नल से पानी भरने के बाद मोटर निकाल रही थीं। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-04 अंबेडकर वार्ड निवासी रूपरानी स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह घर के सामने लगे नल से पानी भरने के बाद मोटर निकाल रही थीं। इसी दौरान मोटर में विद्युत प्रवाहित होने और बारिश के कारण जमीन गीली होने से वह करंट की चपेट में आ गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल 220 बिस्तरिय सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है। क्षेत्र में शोक की लहर इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतका के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *