Headlines

मोगा- दीवार से टकराई कार, बच्चे सहित 3 की मौत:दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम, दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती




मोगा जिले के समालसर थाना क्षेत्र में मल्लके गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। समालसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में गांव कौणी के रहने वाले वकील सिंह, गुरकीरत सिंह (8 वर्ष), अमृतपाल सिंह, आकाशदीप सिंह और गांव माड़ी मुस्तफा निवासी कुलदीप सिंह सवार थे। जब कार मल्लके गांव के पास पहुंची, तो अचानक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में वकील सिंह और कुलदीप सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय गुरकीरत सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए दो अन्य युवकों अमृतपाल सिंह और आकाशदीप सिंह को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी घटना की सूचना मिलते ही समालसर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह के मुताबिक, पुलिस हादसे के सटीक कारणों की पड़ताल कर रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *