![]()
हरियाणा के यमुनानगर के मॉडल टाउन क्षेत्र में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह निवासी प्रेम नगर, यमुनानगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरभजन सिंह सुबह मॉडल टाउन स्थित जिम में कसरत करने के लिए आया था। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। तुरंत पहुंची पुलिस टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। फाइनेंसर की दिनदहाड़े जिम के बाहर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से मॉडल टाउन क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
Source link
यमुनानगर में फाइनेंसर की गोलियां मारकर:जिम से निकलते ही फायरिंग की, मौके पर तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
