Headlines

युवक बोला-टीआई मेरा मौसा है, घसीटते ले जाकर मारूंगा,VIDEO:बिलासपुर सिम्स अस्पताल में कर्मचारी को धमकाया, पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगवाई माफी




बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में घुसकर युवक ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उसने कर्मचारी को धमकाते हुए बोला कि टीआई उसका मौसा है, घसीटते लेकर जाऊंगा, बहुत मारूंगा। दरअसल, युवक बुजुर्ग मरीजों को दवा मिलने में हो रही परेशानी को लेकर विवाद करने लगा। सोशल मीडिया में युवक का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दादा के लिए सिम्स के स्टोर रूम में दवाई लेने गया था। इस दौरान वह काउंटर पर सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक) के लिए तय लाइन में लग गया। इस पर दवा वितरण कर रहे कर्मचारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि तुम सीनियर सिटीजन नहीं हो, इसलिए सामान्य दवा खिड़की (काउंटर) पर जाओ। कर्मचारी की यह बात सुनते ही युवक आगबबूला हो गया। देखिए तस्वीरें… रूम में घुसकर मचाया हंगामा, कर्मचारी को दी गाली युवक का कहना था कि वह अपने दादा के लिए दवाई ले रहा है, इसलिए उसे सीनियर सिटीजन काउंटर से ही दवा चाहिए। इतने में बात इतनी बढ़ी कि युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते युवक स्टोर रूम में घुस गया और फार्मासिस्ट को पकड़कर उससे हुज्जतबाजी करने लगा। बीच-बचाव में आए अन्य कर्मचारियों से भी व उलझने लगा। इस दौरान युवक ने 15 मिनट तक जमकर हंगामा मचाया। बोला-टीआइ मेरा मौसा है, सबको देख लूंगा वीडियों में युवक साफ कहते हुए नजर आ रहा है कि मेरा मौसा टीआइ है, तुम सब को देख लूंगा। इसके बाद बाहर निकलकर सभी से माफी मांगने का दबाव बनाते हुए हंगामा करता रहा। इससे लगभग आधे घंटे तक दवा वितरण का काम भी प्रभावित रहा। उसने अपना नाम प्रियांशु बताया। वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि सिम्स में हंगामा मचाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो के जरिए युवक की पहचान सिविल लाइन क्षेत्र के सरजू बगीचा निवासी प्रियांशु मिश्रा (22) पिता दीपक मिश्रा के रूप में की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *