युवा कांग्रेस चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायतों पर कल सुनवाई:प्रदेश प्रभारी स्मृति रंजन लेंका और चुनाव पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद




छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को लेकर उठे विवाद और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अब राष्ट्रीय नेतृत्व सीधे सुनवाई करेगा। युवा कांग्रेस इलेक्शन कमीशन के वरिष्ठ पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी 17, 18 और 19 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया को लेकर सामने आई गड़बड़ियों, शिकायतों और समस्याओं पर प्रभावित कार्यकर्ताओं का पक्ष सुना जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारी शिकायतों को समझने के साथ उनके निराकरण को लेकर आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा करेंगे। कल रायपुर में होगी पहली बैठक 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे रायपुर के राजीव भवन, शंकर नगर में प्रदेश प्रभारी स्मृति रंजन लेंका और चुनाव पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी। कार्यकर्ताओं की ओर से उठाए गए सवालों, चुनाव में सामने आई कथित अनियमितताओं और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी। मीडिया में मुद्दा उठा तो राष्ट्रीय नेतृत्व ने लिया संज्ञान युवा कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि संगठनात्मक चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने जो गंभीर सवाल राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखे थे, उन्हें मीडिया ने भी प्रमुखता से उठाया। इसके बाद इन मामलों पर राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान गया। अब राष्ट्रीय पदाधिकारियों के छत्तीसगढ़ दौरे को शिकायतों की सीधी सुनवाई और समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इन सवालों के मिलेंगे जवाब? दौरे के दौरान मुख्य रूप से यह जानने की कोशिश होगी कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। – चुनाव प्रक्रिया को लेकर आई शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई? – प्रभावित कार्यकर्ताओं का पक्ष कैसे सुना जाएगा? – चुनाव में सामने आई कथित गड़बड़ियों की जांच होगी या नहीं? – शिकायतों के निराकरण के लिए आगे क्या कदम उठेंगे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *