Headlines

रक्खड़ पुन्या मेले को आदेश लेकर जारी:बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के 18 स्कूलों में 27 से 29 अगस्त तक रहेगा अवकाश




रक्खड़ पुन्या मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के 18 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक इन स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला जिला प्रशासन के अनुसार, रक्खड़ पुन्या मेले के दौरान बाबा बकाला साहिब क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और मेले के दौरान सुचारू प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिन 18 स्कूलों में यह अवकाश लागू रहेगा, उनमें सरकारी हाई स्कूल बाबा बकाला, दशमेश पब्लिक स्कूल बाबा बकाला, सरकारी मिडिल स्कूल छापियांवाली, सरकारी मिडिल स्कूल उमरानंगल, सरकारी मिडिल स्कूल ठठियां, माता गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, जीटीबी स्कूल बाबा बकाला, न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल छापियांवाली और सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ठठियां शामिल हैं। इसके अलावा संत माझा सिंह करमजोत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सठियाला, सरकारी कन्या हाई स्कूल सठियाला, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल बाबा बकाला (लड़के), सरकारी एलीमेंटरी स्कूल छापियांवाली, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल उमरानंगल, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल ठठियां, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल सठियाला (लड़के) और सरकारी एलीमेंटरी स्कूल सठियाला (उत्तरी) में भी 27 से 29 अगस्त तक छुट्टी रहेगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। तीन दिन के अवकाश के बाद स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *