Headlines

रक्षाबंधन पर ट्रैफिक पुलिस ने बांधी ‘सड़क सुरक्षा बंधन’ राखी




चंडीगढ़ | रक्षाबंधन के मौके पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को ‘सड़क सुरक्षा बंधन’ कार्यक्रम आयोजित किया। प्रेस लाइट पॉइंट पर वाहन चालकों को ‘सड़क सुरक्षा बंधन’ लिखी राखियां बांधी गईं। इसके जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों को हेलमेट भी बांटे गए। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने लोगों को आईएसआई मार्क हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, स्पीड लिमिट और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, लेन डिसिप्लिन बनाए रखने और पैदल चलने वालों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *