Headlines

रणधीर हत्याकांड में 9 नामजद समेत 6 अज्ञात पर FIR:भाई बोला- बगीचे में घात लगाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों को आता देख बहियार की तरफ भागे




डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव में 27 अगस्त को दिनदहाड़े हुए रणधीर राय हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी तेज कर दिया है। मृतक के छोटे भाई और राजद के जिला सचिव रणवीर राय के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही 9 नामजद और 5-6 अज्ञात बदमाशों को जघन्य हत्या का आरोपी बनाया गया है। बाग में घात लगाए आरोपियों ने की फायरिंग मृतक के भाई रणवीर राय का कहना है कि 27 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 1:45 बजे उनके बड़े भाई रणधीर राय अपने घर के बगल में स्थित आम के बगीचे में किसी जरूरी काम से गए थे। वहां पूर्व से ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने रणधीर राय पर अचानक हथियारों और पिस्टलों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 9 नामजद सहित अज्ञात पर FIR गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा और रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या में स्व. हरे राम पासवान के पुत्र सूरज पासवान एवं चांद पासवान, स्व. भोला पासवान के पुत्र कैलू पासवान, स्व. जयलगन पासवान के पुत्र बाल्मिकी पासवान, खख्कर पासवान के पुत्र सुधीर पासवान, गरीब पासवान के पुत्र मिथुन पासवान, फजिल पासवान के पुत्र राहुल पासवान, स्व. सत्य नारायण पासवान के पुत्र पशुपति पासवान एवं शोषण महतो के पुत्र फेकन महतो के साथ 5-6 अज्ञात शामिल थे। हवाई फायरिंग करते भागे आरोपी रणवीर के अनुसार गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग करते हुए पास के ही गब्बर बहियार की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने दी भाई को सूचना इसके बाद ग्रामीणों ने मुझे फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब मैं आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, तो देखा कि मेरा भाई मृत पड़ा हुआ है और उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में गहरा डर और दहशत व्याप्त है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि सभी आरोपी बेहद आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और भविष्य में उनके तथा उनके परिवार के साथ भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई है कि अपराधियों के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। जांच में जुटी पुलिस मामले में डंडारी थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मनीष ने बताया कि बलिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरिया हत्याकांड में मिला था क्लीनचिट उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 2025 को राजोपुर गांव के रहने वाले हरेराम पासवान उर्फ हरिया की राजोपुर नाव घाट सूर्य मंदिर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में शशिभूषण राय के पुत्र रणधीर यादव को भी नामजद किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान किया तो उसमें पाया कि घटना के समय रणधीर भागलपुर में था। जिसका साक्ष्य मिलने के बाद रणधीर को हरेराम पासवान हत्याकांड में क्लीनचिट दे दिया गया था। लेकिन हरेराम पासवान के परिजन एवं समर्थन इससे काफी आक्रोशित थे। रणधीर कुमार प्राइवेट शिक्षक का काम करता था और लंबे समय से भागलपुर में एक स्कूल में शिक्षक था। चार दिन पहले ही वह पत्नी और बेटी के साथ घर आया था। सोमवार को ड्यूटी पर लौटना था रक्षाबंधन के बाद सोमवार को अपने ड्यूटी पर लौटकर जाता। गुरुवार की दोपहर में जब घर पर था, तभी किसी ने फोन करके बगीचा में बुलाया। इसके बाद बगीचा में गोली से भून कर हत्या कर दिया गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक सभी बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मौके पर से तीन खोखा किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *