![]()
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबर्दस्त उत्साह है। टिकट बिक्री के पहले दिन ही इसका असर दिखा। ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करीब 4200 टिकटों में से 4022 टिकट महज 17 मिनट में बुक हो गए। इसके बाद जेएससीए स्टेडियम के काउंटर पर भी क्रिकेटप्रेमियों की भीड़ जुटी और यहां 4011 टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह पहले दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल 8033 टिकट बिके। टिकटों की मांग को देखते हुए मंगलवार को भी बिक्री जारी रहेगी। सुबह 9 बजे से टिकट की बिक्री शुरू होगी। मैच को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में टिकट बुक हो गए। स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर शहर ही नहीं, आसपास के जिलों के क्रिकेटप्रेमियों में भी खासा उत्साह है। मैच के दौरान बारिश की आशंका मैच से पहले क्रिकेटप्रेमियों की चिंता मौसम को लेकर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को रांची में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। लौटते मानसून का असर राजधानी के मौसम पर पड़ रहा है। मानसून की विदड्रॉल लाइन रांची से होकर गुजर रही है, जिसके कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर झारखंड के शेष जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसे में 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम पर भी नजर रहेगी। हालांकि फिलहाल टिकटों की बिक्री को लेकर दर्शकों का उत्साह बरकरार है। मंगलवार से होने वाली टिकट बिक्री के बाद मैच को लेकर स्टेडियम में दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ से पहुंचे क्रिकेट प्रेमी मैच से पहले ही रांची में दिखने लगा है। बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग जिलों से 10 हजार से अधिक क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने का अनुमान है। शहर के बड़े होटल 7 अक्टूबर से ही लगभग पैक हैं। रेडिसन ब्लू फुल है, बीएनआर चाणक्य में 9-10 अक्टूबर को कमरे नहीं हैं। रमादा में 8-10 अक्टूबर तक अधिकांश कमरे बुक हैं। पर्ल रिजेंसी में 90% से ज्यादा बुकिंग है। छोटे होटलों में भी 60% से अधिक कमरे भर चुके हैं और रोज 20-25 इन्क्वायरी आ रही हैं। क्रिकेट फीवर का असर ट्रेनों और उड़ानों पर भी है। विमानन कंपनियों की 80 से 90 फीसदी सीटें भर चुकी हैं और सामान्य दिनों में 4 से 6 हजार में मिलने वाले टिकट आसमान छू रहे हैं। भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट का किराया सामान्य 6 हजार रुपए से बढ़कर 18-18.5 हजार रुपए तक पहुंच गया है। कई ट्रेनों में वेटिंग और स्लीपर में रिग्रेट है। टिकट के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी फोकस मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत करने की तैयारी की है। स्टेडियम के प्रवेश और निकास द्वार के अलावा पार्किंग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टिकट लेने और मैच देखने पहुंचने वाले दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
Source link
रांची में इंडिया VS वेस्टइंडीज T20 मैच:17 मिनट में ऑनलाइन 4022 टिकट बुक, काउंटर से भी 4011 की बिक्री, आज अंतिम मौका
