Headlines

रांची में गिरी जर्जर पुरानी पानी की टंकी:एक मजदूर का निकाला गया शव, एक के दबे होने की आशंका, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा




रांची के कोतवाली थाना के पीछे बुधवार को पानी की एक टंकी गिर गई। टंकी के पास में निर्माण कार्य चल रहा था और इस हादसे में दो मजदूर दब गए। इनमें से एक का शव बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक के मलबे में दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। टंकी काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। वहीं, रांची के विधायक सीपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *