Headlines

पंचकूला पुलिस ने 3 साल से फरार चोर पकड़ा:पेशे से ट्रक ड्राइवर, बाइक बरामद, साथियों संग मिलकर चुराई लोहे की प्लेट




पंचकूला पुलिस ने चोरी के एक मामले में 3 साल से ज्यादा समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देश पर पुलिस पुराने मामलों में फरार आरोपियों को भी पकड़ रही है। डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि यह मामला 6 अप्रैल 2023 का है। उस दिन उत्तर प्रदेश के एक युवक ने, जो अब पंचकूला के रायपुर रानी में रहता है, मौली चौकी में लोहे की प्लेटें चोरी होने की शिकायत दी थी। इसके बाद रायपुर रानी थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया। चोरी का तीसरा आरोपी चल रहा था फरार मौली चौकी पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी रामकरण की अगुवाई में कार्रवाई की। उन्होंने साहिल और गुरसेवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई लोहे की प्लेटें भी बरामद कर ली थीं। हालांकि, इस मामले में एक और आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। अब पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी मोहित उर्फ काला को भी गिरफ्तार कर लिया है। मोहित पंचकूला का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है और वारदात के बाद से लगातार पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *