![]()
यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न्स को दिए जाने वाले स्टाइपेंड को 12500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 25000 रुपए प्रति माह कर दिया है। मुरादाबाद के भाजपा एमएलसी और यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने यह मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाया था। उन्होंने इस मामले में 10 जुलाई को मुख्यमंत्री से मिलकर एक प्रस्ताव रखा था। सीएम ने इस पर विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।
लखनऊ में 11 जुलाई को मुख्यमंत्री से मिले सत्यपाल सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत एमबीबीएस इंटर्न्स को दिए जा रहे स्टाइपेंड का मुद्दा उठाया था। भाजपा एमएलसी ने मुख्यमंत्री को दिए लिखित प्रस्ताव में कहा था कि वर्तमान में यूपी के सरकारी कॉलेजों में काम कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स को महज 12500 रुपए महीना दिए जा रहे हैं, जोकि अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है।
इतना ही नहीं पिछले 5 सालों में इसमें कोई वृद्धि भी नहीं की गई है। जबकि महंगाई और जीवन यापन की लागत में निरंतर वृद्धि हुई है। सैनी ने कहा कि मेडिकल छात्रों की ओर से स्टाइपेंड में वृद्धि किए जाने की निरंतर मांग की जा रही है। भाजपा एमएलसी ने कहा कि कई राज्यों में एमबीबीएस इंटर्न्स को 30 हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक महीना का स्टाइपेंड दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है और निरंतर शिक्षा और चिकित्सा की दिशा में प्रगति कर रहा है। ऐसे में प्रदेश के भावी चिकित्सकों को उनकी सेवाओं और दायित्वों के अनुरूप उचित प्रोत्साहन प्रदान किए जाने की आवश्यकता है।
Source link
योगी सरकार ने MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड डबल किया:मुरादाबाद के एमएलसी सत्यपाल सैनी ने उठाया था मुद्दा; 25 हजार महीना मिलेंगे
