Headlines

रामदरबार में बनी नई पुलिस चौकी, 24 पुलिसकर्मी तैनात



पुलिस के 20 दिन के अभियान के दौरान डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा खुद लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने मौलीजागरां, पलसोरा, धनास और रामदरबार समेत अलग-अलग एरिया में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपने विचार साझा किए। इन इलाकों में लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रखी। इस मांग पर रामदरबार में नई पुलिस चौकी बना दी गई है। फिलहाल नई चौकी बीट बॉक्स में ही चलेगी। शहर के अन्य पुलिस स्टेशनों और विंग से 24 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को यहां ट्रांसफर किया गया है। जल्द ही चौकी इंचार्ज का नाम भी विभाग की ओर से जारी किया जाएगा। एनडीपीएस मामलों में सजा दर 92.7% अदालती कार्रवाई में चंडीगढ़ पुलिस ने अगस्त 2026 तक एनडीपीएस मामलों में 92.7% सजा दर हासिल की है। 97 मामलों में से 90 में आरोपियों को सजा हुई है। वर्ष 2025 में एनडीपीएस मामलों में सजा दर 84.7% थी। नाइट क्लबों पर निगरानी और जागरूकता पर फोकस पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 20 दिन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके तहत नाइट क्लबों के समय पर निगरानी, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार क्लबों के समय को कम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *