Headlines

रामपुर के दूध उत्पादकों को नहीं मिली अगस्त की पेमेंट:निरमंड-आनी के हजारों उत्पादक परेशान; चेयरमैन बोले-जल्द किया जाएगा भुगतान




शिमला जिले के रामपुर, निरमंड और आनी समेत आसपास के इलाकों के हजारों दूध उत्पादकों को अगस्त महीने से भुगतान नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं। दूध की बिक्री पर निर्भर ग्रामीणों ने समय पर भुगतान की मांग की है। इस समस्या को लेकर पूर्व कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बृज लाल ने रविवार सुबह दत्तनगर के मिल्क प्लांट में मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुधि सिंह ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने चेयरमैन को बताया कि उत्पादकों को लंबे समय से भुगतान नहीं मिला है और इसे जल्द जारी करने की अपील की। भुगतान रुका रहने से उत्पादकों को हो रही है परेशनियां
बृज लाल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कई परिवार दूध उत्पादन से जुड़े हैं। दूध की बिक्री उनकी कमाई का जरूरी जरिया है। कई महीनों तक भुगतान रुका रहने से उत्पादकों को रोजमर्रा के खर्च चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि भविष्य में दूध का पैसा तय समय पर दिया जाए, ताकि उत्पादकों को आर्थिक परेशानी न हो।चेयरमैन बुधि सिंह ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि सितंबर महीने में ही दूध उत्पादकों को अगस्त महीने के दूध का भुगतान कर दिया जाएगा। एक साल से भुगतान व्यवस्था पर पड़ा रहा है असर
बृज लाल ने दूध उत्पादकों की समस्या को गंभीरता से लेने और सकारात्मक भरोसा देने के लिए चेयरमैन बुधि सिंह ठाकुर का शुक्रिया अदा किया। उन्हें उम्मीद है कि रुका हुआ भुगतान जल्द जारी होने से हजारों दूध उत्पादकों को राहत मिलेगी। दूध की पेमेंट में लगातार देरी को लेकर भाजपा, सीटू और दूध उत्पादक संघ की तरफ से कई बार प्रदर्शन भी हुए हैं। इसके बावजूद दूध उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। उत्पादकों का कहना है कि पिछले करीब एक साल से भुगतान व्यवस्था पर असर पड़ा है और कई-कई महीने तक पैसा रुका रहता है। इससे दूध उत्पादन से जुड़े ग्रामीणों को आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *