Headlines

रामपुर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष:सन्नी शुक्ला बोले- युवा शक्ति पार्टी की ताकत, संगठन मजबूत करने का आह्वान




भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला शुक्रवार शाम करीब 6 बजे रामपुर पहुंचे। यहां भाजपा युवा मोर्चा रामपुर मंडल के अध्यक्ष दीप नेगी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव तिलक भी खास तौर पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को टोपी और खतक पहनाकर सम्मानित किया। रामपुर पहुंचने पर डॉ. सन्नी शुक्ला ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी की अहम ताकत है। युवा कार्यकर्ताओं को लगन, अनुशासन और संगठन के प्रति वफादारी से काम करना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए होना होगा एकजुट : तिलक प्रदेश सचिव तिलक ने भी कार्यकर्ताओं का रास्ता दिखाते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की लोगों के लिए बनी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव के मार्गदर्शन से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा भर गई। युवा मोर्चा रामपुर मंडल की टीम ने दोनों नेताओं का धन्यवाद देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री राम मूर्ति चौहान, मीडिया प्रभारी तिलक राज, लविनेश भारद्वाज, युवा मोर्चा के सुशांत सानी, रितुल शर्मा, सूर्यांश सोनी, राहुल चौहान, मनमोहन, योगेश भारद्वाज, निधि ठाकुर और प्रियंका ठाकुर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *