![]()
शिमला के राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में रविवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न 20 ब्लॉकों की 631 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचीं छात्रा खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्च पास्ट स्पर्धा में सराहन ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रोहड़ू ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। 155 अधिकारियों की देखरेख में होंगी स्पर्धाएं इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का संचालन 155 अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े दीप चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल स्पर्धाएं शामिल हैं, जिनके माध्यम से छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भरपूर अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रा खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
Source link
रामपुर में अंडर-14 छात्रा खेल प्रतियोगिता शुरू:20 ब्लॉकों की 631 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा, सराहन ब्लॉक मार्च पास्ट में प्रथम
