Headlines

रामपुर में 150 मीटर गहरे खड्ड में गिरी पिकअप:अचानक हुई बेकाबू, एक युवक घायल, ड्राइवर मौके से फरार, पुलिस कर रही जांच




शिमला जिले के रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर भद्राश के पास मंगलवार दोपहर एक पिकअप बेकाबू होकर करीब 150 मीटर नीचे मच्छाड़ा खड्ड में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 20 साल का एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2:40 बजे भद्राश के पास सड़क हादसे की खबर मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पिकअप सड़क से फिसलकर करीब 150 मीटर नीचे खड्ड में गिरी। पुलिस कर्मियों ने घायल को गाड़ी से बाहर निकाला स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने घायल हरीश (20) को हादसे वाली गाड़ी से बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने घायल को बयान देने की हालत में नहीं बताया। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर प्रकाश मौके से भाग गया। पुलिस ने स्थानीय फायर ब्रिगेड की मदद से आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *