Headlines

सीतामढ़ी में स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत:स्कूटी सवार 2 युवकों के पास मिली 41 बोतल नेपाली शराब; एक पकड़ा गया, दूसरा भागा




सीतामढ़ी जिले के नरहा जगदर गांव में सोमवार शाम तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सत्यनारायण महतो की पत्नी सिमरेखिया देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सिमरेखिया देवी सोमवार शाम अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले गए। वहां से मुजफ्फरपुर के SKMCH और बाद में पटना के PMCH रेफर किया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्कूटी पर दो युवक थे, टक्कर के बाद एक भागा
मृतका के बेटे गौरीशंकर ने बताया कि स्कूटी पर दो युवक सवार थे और उनके पास शराब थी। टक्कर के बाद स्कूटी गिर गई। एक युवक मौके से भाग गया, जबकि दूसरा स्कूटी के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान भवदेवपुर निवासी भाग्य नारायण सहनी के रूप में हुई है। 41 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी व शराब जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि मौके से 41 बोतल नेपाली सौंफी शराब मिली है। स्थानीय चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरे युवक की पहचान राजकुमार सहनी के रूप में
परिजनों के अनुसार मौके से भागने वाले दूसरे युवक का नाम राजकुमार सहनी है। दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *